नामजदों ने युवती को पीटा

सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव करमपुर में नामजदों ने एक युवती को मारपीट कर घायल कर दिया । पीड़िता ने कोतवाली में तीन नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव करमपुर निवासी अन्जू पुत्री पूरन सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि गांव में चल रही भागवत कथा के पंडाल में उसके और गांव की ही रजनी के मध्य किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद रजनी के पिता भोले पुत्र बाबूलाल, जयवीर व रिंकू पुत्रगण भोले गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया ।आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment