सिकंदराराऊ। हाथरस रोड स्थित गांव इनायतपुर के पास बीती रात नमक से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया । ट्रक के पलटते ही उसमें लदी नमक की बोरियां सड़क किनारे बिखर गई । गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुईं ।
बताया जाता है कि राजस्थान से नमक लादकर बरेली की ओर जा रहा एक 22 चक्का ट्रक बुधवार की रात्रि 11 बजे करीब गांव इनायतपुर के निकट पहुंचा। तभी अचानक सामने से गलत दिशा में आ रहे वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के दूसरी ओर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रक के पलटने से समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि हादसे में चालक और अन्य किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। ट्रक में लदी नमक की बोरियां भी सड़क किनारे बिखर गई ।











