रिटायर्ड पीसीएस की शोकसभा  

सिकंदराराऊ। कासगंज रोड स्थित ममता फार्म हाउस में एक शोक सभा आहूत की गई। जिसमें राजस्थान पुलिस महानिदेशक (DGP ) राजीव शर्मा के पूज्य पिता सिकंदराराऊ के पूर्व नायब तहसीलदार एवं एडीएम पद से सेवानिवृत्त सुरेशचंद्र शर्मा के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति व शोकाकुल परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना की गई । वह लंबी बीमारी से पीड़ित थे और उनका निधन जयपुर के एक निजी अस्पताल में हो गया तथा उनका अंतिम संस्कार नोएडा में संपन्न हुआ। वे अत्यंत सरल, सौम्य, व्यवहारकुशल एवं मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके सद्व्यवहार, सादगी और मानवीय संवेदनाओं की चर्चा आज भी सिकंदराराऊ समेत अनेक स्थानों पर बड़े सम्मान के साथ की जाती है।

शोकसभा में जयप्रकाश शर्मा, अरुण दीक्षित ,आकाश दीक्षित ,निखिलवर्ती पाठक, श्री निवास दीक्षित ,सुधीर तिवारी, मनोज शर्मा ,पंकज शर्मा, सचिन बघेल , शशि बघेल , शुभम शर्मा, सजल पंडित , दुर्वेश पचौरी ,जितेंद्र पचौरी, सतीश शर्मा ,अजीत शर्मा, अजय पाठक, दीपेश पाठक ,अनिल पाठक आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment