विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: आरोप

सादाबाद। कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूपा में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से सनसनी फैल गई। वहीं मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बताया जाता है मथुरा के थाना राया क्षेत्र के गांव नगला रतनदास निवासी रेखा देवी पुत्री बच्चू सिंह की शादी करीब 10 साल पहले कोतवाली क्षेत्र के गांव सरूपा में हुई थी। रेखा के तीन बच्चे भी हैं। कल देर रात रेखा की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई। घटना की मायके पक्ष को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंच गये। ससुराल के कुछ लोगों ने बताया कि रेखा ने पेड़ पर लटककर आत्महत्या की है।हालांकि मायके पक्ष ने सीधे तौर पर रेखा की हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि रेखा के शरीर पर चोट के निशान थे। उनका आरोप है कि ससुरालीजन उसे मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान करते थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment