वाशिंग मशीन में बैठे सांप ने महिला व युवक को डसा: दोनों अस्पताल में भर्ती

हाथरस। कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव रघनिया में आज एक घर में रखी वाशिंग मशीन में छिपकर बैठे जहरीले सांप ने एक महिला और युवक डस लिया।वही सांप द्वारा डसे जाने पर महिला और युवक की चीख निकल गई और परिवार के लोगो ने तत्काल सांप को पीट पीट कर मार डाला।वही मरे हुए सांप को अपने साथ लेकर महिला और युवक इलाज के लिये जिला अस्पताल पहुंच गए।जहां सांप को देख स्वास्थ्य कर्मियों में भी भारी खलबली मच गई। डॉक्टरों ने दोनों का उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव रघनियां निवासी करीब 42 वर्षीय श्रीमती श्वेता उपाध्याय पत्नी ललित कुमार के घर में रखी वाशिंग मशीन में एक जहरीला सांप छिपकर बैठा हुआ था और महिला ने सांप को जब वाशिंग मशीन में बैठा देखा तो उसने तभी पड़ोस में रहने वाले एक युवक संत कुमार पुत्र खजान सिंह को घर बुला लिया और दोनों मिलकर सांप पकड़ने लगे और तभी सांप ने महिला के पैर में डस लिया।युवक ने सांप पकड़ने का प्रयास किया तो सांप ने युवक को भी हाथ में डस लिया।
सांप के डसने से महिला व युवक की चीख पुकार सुनकर परिजन और पड़ोसी आ गए और युवक ने अन्य परिजनों की मदद से सांप को पीट पीट कर मार दिया। परिजन महिला और युवक को उपचार हेतु जिला अस्पताल लेकर पहुंचे।जहां डॉक्टरों ने दोनों का उपचार करते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया।वही मरे हुए सांप को स्वास्थ्य कर्मियों ने पास के नाले में फिंकवा दिया। सांप के डसने से घायल महिला व युवक का जिला अस्पताल में चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment