हाथरस। बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड, नकली सामान, बिना बिल बिक्री एवं एमआरपी से अधिक मूल्य वसूली जैसी समस्याओं को देखते हुए उपभोक्ता कल्याण परिषद समिति ने जनपद में व्यापक उपभोक्ता जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है।

आगरा में आयोजित बैठक में समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष भूप सिंह पाल से जिला इकाई के पदाधिकारियों ने भेंट कर उपभोक्ता अधिकारों एवं उनकी सुरक्षा पर चर्चा की। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष का शॉल एवं स्मृति-चिन्ह देकर सम्मान किया गया।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि जागरूक उपभोक्ता ही सुरक्षित उपभोक्ता है। खरीदारी करते समय हमेशा पक्का बिल लें, एमआरपी जांचें और अपने अधिकारों की जानकारी रखें।समिति द्वारा जनपद के गांवों एवं नगरों में जागरूकता अभियान, संगोष्ठियां एवं जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि प्रत्येक नागरिक उपभोक्ता अधिकारों के प्रति जागरूक हो सके।। इस अवसर पर जिला महासचिव अंकुर कुमार, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र वार्ष्णेय, जिला सचिव प्रमोद कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।









