व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने जिला उद्योग केंद्र सहायक अधिकारी की हठधर्मी पर दी चेतावनी

हाथरस। व्यापारियों की जनसमस्याओं एवं उत्पीड़न शोषण रोकने पर व्यापारी प्रतिनिधि को जिला उद्योग केंद्र के सह अधिकारी द्वारा चेतावनी दी है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

उक्त अधिकारी पर आरोप लगाते हुए फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एंव मंडलाध्यक्ष अलीगढ़ विभाग सुरेश अग्रवाल ने जवाब देते हुए कहा है कि फेडरेशन ऑफ़ आल इंडिया व्यापार मंडल अखिल भारतीय व्यापारिक एवं औद्योगिक संस्थानों का एकमात्र गैर राजनैतिक संगठन है, जिसकी प्रत्येक राज्यों में इकाइयां गठित हैं। 450 जनपदों एवं अधिकांश नगरों में भी इकाइयां गठित हैं। उद्योगपति, व्यापारी समुदाय एवं उद्योग व्यापार की निःस्वार्थ भाव से आवाज उठाना हमारा कर्तव्य है, क्योंकि संगठन का जिलाध्यक्ष होने के कारण उद्योगपति, व्यापारियों के उत्पीड़न शोषण के खिलाफ आवाज उठाता हूं एवं उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधि होने के कारण उद्योगपति ,व्यापारियों का अनर्थ होने से बचाने का प्रयास हर पल, हर क्षण तत्पर सदैव तैयार रहता हूं। उसी के तहत मैं हाथरस के समग्र औद्योगिक विकास हेतु अपनी आवाज को स्थानीय सांसद, विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष तथा जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज को मांग पत्र पहुंचाया गया है।। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने आरोप लगाते हुए कहा है कि यहां पर चार वर्ष से अधिक समय तक जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक अजिलेश कुमार का कार्यकाल पूर्ण होने पर एवं उनका महोबा 1 जून को ट्रांसफर होने पर चार्ज ना छोड़ना उनकी स्वार्थ लिप्तताओं एवं उद्योगपति, व्यापारी विरोधी कार्य का मैंने विरोध किया। जिला, मंडल एवं उत्तर प्रदेश उद्योग निगम, मुख्यमंत्री को मैंने शिकायती पत्र भेजकर उचित कार्यवाही का संदेश भेजा। इसके कारण जिला उद्योग केंद्र के प्रबंधक के सहायक द्वारा मुझे उद्योग बंधु के व्हाट्सएप सामरिक ग्रुप से निष्कासित कर दिया गया, जिससे मेरे मान सम्मान को ठेस लगी। इसके अलावा मेरे व्यापारी संगठन फेम की उन्होंने अवमानना की। उन्होंने कहा है कि मैं पूछना चाहता हूं कि सहायक को उन्हें ग्रुप से निकालने का अधिकार किसने दिया। अगर व्यापारी हित में आवाज उठाना गुनाह है तो सहायक सुन लें व्यापारी समाज की आवाज उठाने वाले के खिलाफ कोई भी विभाग तथा संपूर्ण भारत में कोई भी इन हरकतों से विभाग की बदनामी तो होगी, साथ ही इसकी भरपाई करने में अपने दिमाग को दुरुस्त करना होगा और यह ना भूले कि उद्योगपति और व्यापारियों के हित में ही नौकरी मिली है। अगर उद्योगपति, व्यापारी के खिलाफ कार्य करेंगे तो यह सीएम योगी जी की सरकार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा है कि जिम्मेदार लोगों को इसका खामियाजा विभागीय कार्यवाही द्वारा भुगतना होगा।किसी के बहकावे में ना आए , उद्योगपति, व्यापारी व शासन द्वारा लाभार्थी बंधु के हित में कार्य करें किसी के अहित ना करें।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment