हाथरस। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ हाथरस गूंज द्वारा सीए डे के अवसर पर चार्टर्ड अकाउंटेंट सीए आशीष सिंघल एवं सीए खुश्बू अग्रवाल का पटका पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स देश की आर्थिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, वित्तीय अनुशासन बनाए रखने तथा समाज और व्यापार जगत को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। समारोह में चार्टर प्रेसिडेंट दीप्ति वार्ष्णेय,आईपीपी माधुरी वार्ष्णेय , प्रेसिडेंट सीमा शर्मा,डीओए नमिता गोयल एवं ईशा वर्मा उपस्थित थीं। सभी ने सीए को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।









