हाथरस। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर शहर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में अखिल भारतीय वार्ष्णेय वैलफेयर एसोसिएशन के बैनरतले सबसे पहले शहर के नितिन वाष्र्णेय के कार्यालय पर डॉक्टर्स डे मनाया गया।इसके बाद दाऊजी ट्रॉमा सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. बी.पी. गुप्ता, डॉ. अंकित वाष्र्णेय एवं सीए रजनी वाष्र्णेय को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने चिकित्सकों की सेवा, समर्पण और मानवता के प्रति उनके अमूल्य योगदान की सराहना करते हुए कहा कि डॉक्टर समाज के सच्चे सेवक हैं, जो अपने ज्ञान और अनुभव से लोगों को नया जीवन प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में अखिल भारतीय वार्ष्णेय वैलफेयर एसोसिएशन की कल्पना वाष्र्णेय, श्वेता वाष्र्णेय, डिम्पल वाष्र्णेय, प्रियांशी वाष्र्णेय, चित्रा वाष्र्णेय, रेणु वाष्र्णेय, लक्ष्मी वाष्र्णेय, मधु वाष्र्णेय, हिमानी वाष्र्णेय, पूजा वाष्र्णेय, पूजा गुप्ता, प्रीति वाष्र्णेय, मंजू वाष्र्णेय, सुनीता वाष्र्णेय, अंजू वाष्र्णेय एवं आशु वाष्र्णेय सहित अनेक लोग उपस्थित थे। अंत में सभी लोगों ने चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर जनसेवा की कामना की।









