भाजपा के प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का अलीगढ रोड पर जोशीला स्वागत

सासनी के होनहार यतेन्द्र शर्मा को भाजपा द्वारा प्रदेश मंत्री के पद की जिम्मेदारी सौंपने के बाद गुरूवार को यतेन्द्र शर्मा का अलीगढ रोढ एक मौल में एमएलसी मानवेन्द्र सिंह और पूर्व विधायक यशपाल सिंह चैहान के नेतृत्व में किया जोशीला स्वागत किया गया।
स्वागत समारोह में इस मौके पर प्रस्तावित विधान परिषद चुनाव में मतदाता सूची में ऑनलाइन वोट देखने की जानकारी दी गईं पूर्व विधायक यशपाल सिंह चैहान ने कहा कि भाजपा सरकार में शुरू से विकास पर जोर दिया गया है, संगठन में समर्पित कार्यकता को ही जगह मिलती है, और हर वर्ग को जगह दी जाती है स इसमें कोई जातिवाद नहीं देखा जाताहै। योगी और मोदी सरकार में सड़क से लेकर कई परियोजना चल रही है देश भर में सड़कों का जाल बिछ गया है, इससे आने वाले समय में लोगों को काफी लाभ होगा। एमएलसी मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि विधान परिषद चुनाव में अपना वोट ऑनलाइन देख सकते है। स इसके मौजूद लोगों को वोट देखने के लिये मोबाइल खुलवा कर जानकारी देते हुए कहा कि पहले आतंकवाद चरम पर था, हर जगह दंगा होता था अब डबल इंजन सरकार में इन दोनों को विफल कर दिया है। भारत में हर वर्ग को सुरक्षा मिल रही है, अपहरण और लूटपाट बंद हो गये है। बदमाश कोई भी हो उससे सख्ती से निपटा जा रहा है। स्वागत समारोह में प्रदेश अध्यक्ष को पुष्पहार, अंगवस्त्र, पटका पहनाकर एवं गदा भेंटकर जोशीला स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी आप सभीके प्यार से उन्हें सौंपी है उसे पूरी तरह समर्पण भाव से पूरा करने की कोशिश करेंगे। इस मौके पर सत्येंद्र सिंह, राजीव शर्मा, रामू ठाकुर, चित्रांशु शर्मा, विपिन गोड, कुशाग्र शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा, चैधरी देवेंद्र सिंह, वीरेंद्र शर्मा, मुकेश चैधरी, मनोज रावत कुशाग्र शर्मा, लोधा प्रधान शीलो ठाकुर, अभिषेक यादव, सेठी शर्मा, नितिन चैधरी, विक्की, पूर्व चेयरमेन भगवती कुशवाहा, राकेश गुप्ता, सीमा श्रीवास्तव, अरविन्द महेशवरी, अरविन्द तोमर, आशु ठाकुर, शुभम उपाध्याय, मोहित बजरंगी, लकी सैनी, सचिन तोमर, आदि मौजूद थे, पूर्व दैनिक जागरण पत्रकार राजीव शर्मा ने सभी का आभार जताया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment