3 जुलाई को हाथरस में होगा बाबा उमाकांत जी महाराज का सतसंग व नामदान कार्यक्रम

हाथरस उत्तर प्रदेश इस समय पर सच्चे सन्त-सतगुरु तथा उनका सतसंग नहीं मिलने के कारण इंसान बहुत दुःख पा रहा है। बीमारी, लड़ाई-झगड़ा, रुपया-पैसा में बरकत न मिलना, मानसिक टेंशन व प्राकृतिक आपदाओं से परेशान है ऐसे दुःखद समय पर सुख-शांति व मुक्ति-मोक्ष का रास्ता बताने के लिए बाबा जयगुरुदेव जी महाराज के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी वक्त गुरु बाबा उमाकान्त जी महाराज अपने मुख्य आश्रम उज्जैन से चलकर हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, पंजाब तथा हरियाणा के विभिन्न स्थानों का दौरा करते हुए उत्तर प्रदेश पधार रहे हैं बाबा जी का सतसंग व नामदान कार्यक्रम 3 जुलाई 2026 प्रातः 10 बजे से गणपति फार्म हाउस, ग्राम- धूलई, सिकंदराराऊ, हाथरस रोड, जिला हाथरस अतः उपरोक्त कार्यक्रम के अनुसार समय से सपरिवार आकर सत्संग सुनें और लाभ उठाएं।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment