भाजपा कार्यकर्ताओ की पार्टी,कोई भी छोटा कार्यकर्ता बड़े पद तक जा सकता है- यतेन्द्र शर्मा

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री का जिला कार्यालय पर जोरदार स्वागत व सम्मान

हाथरस। भारतीय जनता पार्टी जनता पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा के प्रदेश मंत्री बनने के बाद प्रथम बार हाथरस आगमन पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमसिंह कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपा जिला कार्यालय पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा नवनियुक्त प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का 51 किलो की माला एवं पटका पहनाकर तथा प्रतीक चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया एवं सभी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश मंत्री बनने की शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर सांसद अनुप प्रधान वाल्मीकि एवं सिकन्द्राराऊ विधायक वीरेन्द्र सिंह राणा, सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर ने भी प्रदेश मंत्री यतेंद्र शर्मा का माला पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। स्वागत कार्यक्रम के बाद प्रदेश मंत्री यतेन्द्र शर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओ की पार्टी है। इसमें कोई भी छोटे से छोटा कार्यकर्ता बड़े पद तक जा सकता है। आज मुझे भारतीय जनता पार्टी शीर्ष नेतृत्व द्वारा यह सम्मान दिया है, उसके लिए शीर्ष नेतृत्व का मैं सदैव ऋणी रहूँगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा ने की और धन्यवाद कार्यक्रम संयोजक मथुरा प्रसाद गौतम ने किया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक सुरेश प्रताप गांधी, राजवीर सिंह पहलवान, यशपाल सिंह चौहान, पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यपाल मदनावत, महेंद्र सिंह आचार्य, हरिशंकर राणा, प्रीति चौधरी, रूपेश उपाध्याय, बृजेश सिंह चौहान, सुनील गौतम, राजेश सिंह गुड्डू, अविनाश तिवारी, प्रभात पचौरी, संध्या आर्य, मीरा माहेश्वरी, विशाल गुप्ता, शीलेंद्र गौड, अनुराग अग्निहोत्री, सुनीता वर्मा, भीकम सिंह चौहान, मोहित बघेल, हाफिज शब्बीर अहमद, विवेक गुप्ता, योगेश कुमार, स्मृति पाठक, प्रदीप शर्मा, आकाश सिंह, अंकुश गौड, अरुण चौधरी, लक्ष्मण प्रधान, संदीप शाह, सूरज शाह, रजत चौधरी, अमित भारद्वाज, विपुल लुहारिया, योगेंद्र सिंह गहलोत आदि सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment