अवैध देशी शराब समेत महिला गिरफ्तार

 

सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर एक महिला को गांव बस्तोंई बम्बा के पास से अवैध शराब समेत गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
एसआई धर्मेंद्र अपने हमराहो के साथ नागल रति चौराहे के निकट गस्त पर थे। तभी उन्हें जरिए मुखबिर सूचना मिली कि एक महिला अवैध शराब लेकर गांव बस्तोंई बम्बा के समीप खड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी महिला को पकड़ लिया। पकड़ी गई आरोपी महिला ने पूछताछ के दौरान अपना नाम राज बाला पत्नी प्रेमपाल निवासी गांव बस्तोंई थाना हसायन बताया। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 40 क्वार्टर अवैध देशी शराब बरामद कर जेल भेज दिया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment