सिकंदराराऊ । कासगंज रोड स्थित सरदला पुल के पास नामजदों ने पुरानी रंजिश के चलते एक युवक को पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में एक महिला समेत चार नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव नगला जलाल निवासी विशम्बर सिंह पुत्र श्री अनोखे लाल ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 24 जून की शाम 6.15 बजे करीब सिकंदराऊ से अपने गांव जा रहा था। जैसे ही वह कासगंज रोड स्थित सरदला पुल के निकट पहुंचा। तभी रंजिश को लेकर गांव के ही दुष्यंत पुत्र राजेश, सीता पुत्री संतोष कुमार, रवेंद्र व जितेंद्र उर्फ छोटे पुत्रगण संतोष कुमार गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस में मामले में जांच शुरू कर दी है ।









