घर में घुसकर मां, बेटी एवं दो पुत्र वधुओं को मारपीटकर किया घायल

सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी में नामजदों ने घर में घुसकर मां ,बेटी एवं दो पुत्र वधुओं को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में पुलिस अधीक्षक के आदेश पर दो महिलाओं समेत सात नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला नौरंगाबाद पूर्वी निवासी खजाना देवी पत्नी रोहित कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 29 जून को अपने घर पर थी । तभी मोहल्ले के ही लोकेश ,कन्हैया ,सोनू पुत्रगण राधेश्याम ,मोनू पुत्र मुनीम ,चरन सिंह ,बसन्ती पत्नी मुनीम ,रीता पत्नी लोकेश गाली गलौज करते हुए घर में घुस आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने उसे लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पुत्री अर्चना व पुत्रवधू पिंकी व रानी को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment