भारी धूमधाम व ऐतिहासिकता से निकली दानवीर भामाशाह विशाल शोभायात्रा

शोभायात्रा में शामिल झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र: उमड़ी भीड़: मेंंण्डू गेट चौराहा अब भामाशाह चौक

हाथरस। दानवीर वैश्य कुल शिरोमणि भामाशाह जी की जयंती के उपलक्ष में शहर में महाजन वैश्य समाज परिवार द्वारा भामाशाह जी की विशाल शोभायात्रा निकाली गई और शोभायात्रा की भव्यता में शामिल झांकियों ने चार चांद लगा दिए। वही शोभायात्रा में उमड़ी भारी भीड़ ने जहां शोभायात्रा को ऐतिहासिक बना दिया, वही शोभायात्रा देर रात्रि तक शहर में आयोजित की गई और शोभायात्रा की भारी धूम रही।

दानवीर वैश्य कुल शिरोमणि भामाशाह जी की जयंती के उपलक्ष में महाजन वैश्य समाज द्वारा आयोजित दानवीर भामाशाह जी की विशाल व ऐतिहासिक शोभायात्रा शहर के मेण्डू गेट स्थित महाजन धर्मशाला से शुरू हुई और शोभायात्रा का शुभारंभ राज्य सूचना आयोग उत्तर प्रदेश के आयुक्त स्वतंत्र प्रकाश गुप्त द्वारा फीता काटकर किया गया। जबकि शोभायात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद अनूप प्रधान, सदर विधायक श्रीमती अंजुला सिंह माहौर, पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, निवर्तमान भाजपा जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में महाजन वैश्य समाज के राजेंद्र महाजन, प्रमोद गुप्ता जिलाध्यक्ष एटा, राजकुमार गुप्ता आगरा, राजीव गुप्ता अध्यक्ष भाजपा बदायूं, मानव महाजन अलीगढ़ ,भाजपा शहर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, प्रमोद गुप्ता एडवोकेट, अनिल कुमार गुप्ता संगठन मंत्री वैश्य महासभा आदि शामिल थे।

इस मौके पर शोभायात्रा में शामिल सभी अतिथियों का शोभायात्रा अध्यक्ष लखन महाजन, शोभायात्रा संयोजक संदीप गुप्ता, कोषाध्यक्ष रानू गुप्ता व उनकी पूरी टीम द्वारा जोरदार स्वागत व सम्मान करते हुए फूल मालाओं से लादकार व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर शोभायात्रा में दानवीर कुल शिरोमणि भामाशाह जी के जयघोष भी गूंजते रहे।। दानवीर वैश्य कुल शिरोमणि भामाशाह जी की जयंती पर आयोजित विशाल शोभायात्रा के अवसर पर सांसद अनूप प्रधान , पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी द्वारा मेंण्डू गेट चौराहा को भामाशाह चौक घोषित किया गया और पालिका अध्यक्ष द्वारा की गई घोषणा पर समस्त महाजन वैश्य समाज द्वारा पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी का जोरदार स्वागत व सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त किया गया।

दानवीर जयंती के उपलक्ष पर आयोजित विशाल शोभायात्रा महाजन धर्मशाला मेडू गेट से शुरू होकर शहर के भामाशाह चौक, चक्की बाजार ,नयागंज, पत्थर बाजार ,बेनीगंज, कोमल कॉम्पलेक्स, रामलीला मैदान, सरक्यूलर रोड, भूरापीर होते हुए महाजन धर्मशाला पर पहुंचकर समापन हुआ। इस दौरान शोभायात्रा का शहर भर में दर्जनों स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल झांकियां भोलेनाथ का तांडव नृत्य, अधूरी झांकी, काली कोलकाता वाली आदि झांकियां बेहद आकर्षक का केंद्र थी और शोभायात्रा का भव्यता दिव्यता एवं ऐतिहासिकता के साथ समापन किया गया।

शोभायात्रा समापन पर शोभायात्रा के अध्यक्ष लखन गुप्ता, शोभायात्रा संयोजक संदीप गुप्ता ,कोषाध्यक्ष रानू गुप्ता द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।शोभायात्रा में प्रमोद गुप्ता, अशोक गुप्ता, हरिओम गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता ,सुरेश गुप्ता ,सुभाष गुप्ता दिल्ली, दीपक गुप्ता फुटवियर वाले, अभिलाष गुप्ता, डॉ. विष्णु गुप्ता, राजकुमार गुप्ता,नितिन गुप्ता, उमेश गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता, सतीश चंद्र गुप्ता, प्रभाकर गुप्ता अध्यक्ष, सीबी गुप्ता, संजय कुमार गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, गिरीश गुप्ता, राकेश गुप्ता शूज वाले, सतीश चंद्र गुप्ता, दिनेश कुमार गुप्ता, सोनू महाजन, राकेश गुप्ता आदि तमाम लोग शामिल थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment