नामजदों ने दलित परिवार को पीटा, महिला से की छेड़छाड़

सिकंदराराऊ। कोतवाली हसायन क्षेत्र के एक गांव में दलित परिवार को नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने महिला से छेड़छाड़ भी की और जाति सूचक गालियां देकर अपमानित भी किया। पीड़ित ने कोतवाली में आधा दर्जन नामजदों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है ।
गांव निवासी पीड़ित ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह 22 जून की शाम 7 बजे करीब अपनी दुकान बंद कर घर जा रहा था। तभी रास्ते में गांव के ही अरविन्द ,अवनीश पुत्रगण राधेश्याम, राहुल पुत्र महावीर, संदीप पुत्र अजय ,अजय पुत्र रामनिवास, पवन यादव पुत्र नेमसिंह यादव ने उसे घेर लिया और जाति सूचक गालियां देने लगे । जब उसके द्वारा विरोध किया तो आरोपियों ने लाठी डंडों, चाकू एवं धारदार हथियार से उसके ऊपर हमला कर दिया। जिससे वह लहूलुहान हो गया । शोर गुल सुनकर बीच बचाव में आई उसकी पत्नी एवं मां को भी नामजदों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपियों ने उसकी पत्नी के बाल पकड़ कर उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment