सिकंदराराऊ में मोहर्रम पर मातमी जुलूस के साथ निकले ताज़िए एवं अलम की छड़े रंज ओ गम के माहौल में कर्बला में ताजियों को किया सुपुर्द ए खाक


ताजियों को लेकर करीब 6 घंटे तक रही विद्युत आपूर्ति बाधित

सिकंदराराऊ । गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को कस्बा में हजरत इमाम हुसैन (रजी) की शहादत की याद में मुहर्रम ताज़िए एवं अलम की छड़े शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में जुमे की नमाज के बाद निकाले गए। ताजिएदारों ने गमगीन माहौल में मातम के साथ ताजिये कर्बला ले जाकर सुपुर्द ए खाक किए।
शुक्रवार को मोहर्रम की 10 तारीख को हजरत मोहम्मद साहब के नवासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत की याद में कस्बा में मुस्लिम समाज के लोगों ने ताजियों और अलमों के जुलूस निकाले गए । कस्बा के अलग-अलग इलाकों से निकले यह जुलूस राठी चौराहे पर पहुंचकर एक हो गए। इस दौरान जुलूस में आगे – आगे अलम की छड़े चल रही थी और उसके पीछे पीछे ताज़िए चल रहे थे । ताजियों एवं अलम की छड़ों का जुलूस जुमे की नमाज के बाद गमगीन माहौल में निकाला गया । जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों एवं युवाओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया । इस दौरान जगह जगह लूट्स भी की गई । लोग छतों पर चढ़कर पानी की बोतल, बिस्कुट, फल, आदि सामग्री की लूट्स कर रहे थे। जुलूस में शामिल बच्चे एवं युवा लूट्स की सामग्री को लूटते हुए नजर आए।
ताजिए कस्बा के पुरानी तहसील रोड से प्रारंभ हुए । जो कस्बा के राठी चौराहा , बड़ा बाजार, तिराहा बाजार , चूड़ी मार्केट , बगिया बारह सैनी आदि मार्गो से होते हुए गुजरे । जुलूस में युवाओं ने पटेबाजी का प्रदर्शन किया । जुलूस को देखने के लिए मुस्लिम समाज की महिलाओं की भारी भीड़ छतो पर दिखाई दी । जुलूस में शामिल अलम की छड़े लोगो के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही । या हुसैन या हुसैन, नारे तकरीर अल्हा हो अकबर आदि गगन भेदी नारो से कस्बा का वातावरण गुंजाए मान हो गया । रात्रि को राठी चौराहे से एक साथ यह जुलूस कासगंज रोड स्थित कर्बला पहुंचे । जहां रंज ओ गम के माहौल में ताजियों को सुपुर्द ए खाक किया गया। जुलूस में शामिल अकीदतमंदो ने मर्सिया और नौहे पढ़कर माहौल को गम जंदा किया। जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान, सीओ अमित पाठक ,प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा भारी पुलिस एवं पीएसी बल के साथ संभाले हुए थे । जुलूस को लेकर कस्बा में चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात रहा । ताजियों एवं अलम की छड़ों के चलते विद्युत विभाग द्वारा पूरे कस्बे की विद्युत आपूर्ति को दोपहर चार बजे से बाधित कर दिया गया। ताजियों एवं अलम की छड़ों के जुलूस के समापन के बाद रात्रि 10 बजे करीब विद्युत आपूर्ति सुचारु कर दी गई । 6 घंटों तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से लोगों को भीषण गर्मी में खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment