
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी एक दिव्यांग व्यक्ति से धोखाधड़ी कर UPI के माध्यम से खाते में डलवाए गए 11 हजार रुपए कोतवाली साइबर क्राइम टीम द्वारा वापस कराए गए हैं। पीड़ित ने कोतवाली में मामले की शिकायत दर्ज कराई थी।
प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा ने बताया कि क्षेत्र के गांव आलमपुर निवासी पप्पू पुत्र नत्थू सिंह ने कोतवाली में स्थापित साइबर हेल्प डेस्क पर दर्ज कराई शिकायत में कहा था कि उसके पास फोन आया कि मैं ब्लॉक से सेक्रेटरी बोल रहा हूं और आपका शौचालय व आवास वाली योजना में नाम आया है । शातिर ने उसे बातो मे फंसाकर फोन पे के माध्यम से 11 हजार रूपए डलवा लिए। शिकायत दर्ज होने के बाद साइबर टीम कार्रवाई करते हुए पीड़ित के 11 हजार रुपए वापस करा दिए। रुपए वापस पाकर प्रसन्नता जाहिर करते हुए साइबर टीम को धन्यवाद कर टीम की भूरि भूरि प्रशंसा की। वहीं साइबर क्राइम द्वारा साइबर ठगी से बचने हेतु आमजन से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें । अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नम्बर आदि गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें । साइबर फ्राड/धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर पोर्टल पर शिकायत करें या 1930 पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराएं ।












