
सिकंदराराऊ। कोतवाली क्षेत्र के गांव बमनहार में नामजदों ने एक दंपती को पीटकर किया घायल । पीड़ित ने कोतवाली में चार नामजद आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव बमनहार निवासी राजकुमार पिता का नाम मेघ सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 22 जून को उसकी पत्नी मुस्कान खेत पर गई थी । वहाँ पर उसके के चाचा रामगोपाल पुत्र केसरी से आपसी विवाद हो गया था । फिर रात में करीब 9 बजे रामगोपाल, खिलाड़ी पुत्रगण केसरी ,केसरी पुत्र रामस्वरुप निवासीगण धर्मपुर नगरिया व वोदी पुत्र रमेश निवासी गांव बमनहार गाली गलौज करते हुए आए। जब उसने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपियों ने दंपती को पीटकर घायल कर दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की पड़ताल में जुट गई है।












