विद्युत समस्या को लेकर कई गांव के ग्रामीण मिले ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय से: की मांग

हाथरस। बामैली हाउस आगरा रोड आवास पर नयाबास , नगला ताल, अहवरनपुर,संगीला, नगला बरी, भोजपुर, धातुरा खुर्द, नगला गिरधारी के एक दर्जन से ज्यादा गांव के लोग सैकड़ों की संख्या में ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय से आकर मिले और ग्रामीणों ने विद्युत समस्या को लेकर उन्हें बताया तथा विद्युत आपूर्ति सुचारू कराए जाने की मांग की गई ।

उन्होंने बताया कि भयंकर गर्मी पढ़ रही है और घरेलू कनेक्शन पर भी पूरी बिजली नहीं मिल पा रही है। बच्चे रात को सो नहीं पा रहे हैं और गर्मी बहुत हो रही है। दिन और रात में कम से कम 10 बार बिजली जाती है तथा हर घर में लोग बीमार पड़े है। लोगों की मांग है कि 20 घंटे बिजली मिलनी चाहिए, जिससे इस भयंकर गर्मी से राहत मिले और जो गर्मी की वजह से लोग बीमार पड़े हुए है, उनको भी गर्मी के चलते बीमारी से छुटकारा मिले ।लोगों की इस गंभीर समस्या को सुनकर रामेश्वर उपाध्याय ने सभी ग्रामवासियों को विश्वास दिलाया और रामेश्वर उपाध्याय ने सभी की समस्या को गंभीरता पूर्ण सुनकर विद्युत विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर ज्यादा से ज्यादा बिजली देने की मॉग की।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment