निर्जला एकादशी पर स्वापो ने लगाई मीठे शरबत की प्या

हाथरस। निर्जला एकादशी के अवसर पर स्वापो संस्था शाखा द्वारा कमला बाजार में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए मीठे शरबत की प्याऊ का आयोजन किया गया।
इस सेवा कार्य के माध्यम से भीषण गर्मी में लोगों को शीतल एवं मीठा शरबत वितरित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, व्यापारियों एवं आमजन ने शरबत ग्रहण किया तथा संस्था के इस जनसेवा कार्य की सराहना की।
संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि निर्जला एकादशी के अवसर पर प्यासे लोगों को शीतल पेय उपलब्ध कराना पुण्य का कार्य माना जाता है। इसी उद्देश्य से यह प्याऊ आयोजित की गई, जिससे राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके।कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्था के सभी सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं का विशेष योगदान रहा। संस्था ने भविष्य में भी इसी प्रकार के सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर कपिल अग्रवाल, श्रीकृष्ण अरोरा, सुनील बर्मन, दिनेश सरदाना, रवि वार्ष्णेय, केशवलाल अरोरा, प्रेमप्रकाश शर्मा, सौरव वर्मा, विजय कृष्ण गर्ग, व्यापारी नेता सुरेशचंद अग्रवाल , देव वर्मा, भरत वर्मा, हिमांशु अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सुधीर मित्तल, विनोद मित्तल, कपिल वर्मा, काव्य वर्मा, आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment