सावन कृपाल रूहानी मिशन की शाखाओं पर ध्यान सत्संग के साथ कराया योग

हाथरस।सावन कृपाल रूहानी मिशन की जनपद स्थित शाखाओं क्रमशः कृपाल आश्रम गौशाला मार्ग , राजिंदर आश्रम ग्राम वीर नगर (सासनी) एवं कृपाल आश्रम ग्राम पिछौती(हसायन) में आध्यात्मिक सत्संग आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संत दर्शन सिंह जी महाराज की रब्बी वाणी में ऑडियो सत्संग द्वारा हुई।


इसके पश्चात मिशन के प्रमुख व विश्व विख्यात संत राजिंदर सिंह जी महाराज द्वारा सत्संग प्रस्तुत किया गया। महाराज जी ने आत्मा का मिलाप परमात्मा में कराने के आध्यात्मिक रास्ते के बारे में विस्तार से समझाया और कहा कि प्रभु ने हम पर अपनी विशेष कृपा की है, जो हमें चौरासी लाख जिया जून में से यह मनुष्य का सर्वोत्तम चोला मिला है। इसलिए इस अमूल्य समय को हमें प्रभु की भक्ति में लगाना चाहिए।
जिससे हमें इसी जीवन में आत्म साक्षात्कार हो सके।। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पिछोंती शाखा पर सामूहिक योग अभ्यास और प्राणायाम भी कराया गया। सभी श्रद्धालुओं को मानसिक शांति और शारीरिक तंदुरुस्ती के लिए ध्यान लगाने के सरल तरीके सिखाए गए। साथ ही साथ हाथरस शाखा पर बाल सत्संग के बच्चों द्वारा केक काटकर फादर्स डे मनाया गया।
कार्यक्रम के समापन पर सभी शाखाओं पर लंगर प्रसाद भी वितारित किया गया। जिसमें भारी संख्या में संगत ने बिना किसी भेदभाव के एक पंक्ति में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आश्रम के सभी सेवादारों व प्रबंध समिति के सदस्यों ने उत्कृष्ट सहयोग प्रदान किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment