हाथरस। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लेबर कॉलोनी स्थित ओपन जिम पार्क में आयोजित भव्य योग कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों एवं पालिका अध्यक्ष द्वारा सहभागिता कर सभी के साथ योगाभ्यास किया गया तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी संदेश को भी सुना।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जनपद के नोडल अधिकारी मयूर माहेश्वरी (आईएएस) उपस्थित थे। उन्होंने सभी के साथ योगाभ्यास किया तथा योग के महत्व, स्वस्थ जीवनशैली और सकारात्मक सोच पर अपने प्रेरणादायी विचार व्यक्त कर सभी का उत्साहवर्धन किया।

इस मौके पर पालिका अध्यक्ष श्रीमती श्वेता चौधरी ने कहा कि मैं आशा करती हूँ कि भविष्य में भी श्री मयूर माहेश्वरी विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में अपनी उपस्थिति से मार्गदर्शन एवं उत्साहवर्धन करते रहेंगे।योगाचार्यों ने अत्यंत सरल एवं प्रभावी ढंग से योग के विभिन्न आसनों, उनके लाभों तथा दैनिक जीवन में योग की आवश्यकता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुरेश अग्रवाल द्वारा सभी अतिथियों एवं योग आचार्य राजीव आर्य को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एडीएम (एफ़आर) प्रशांत तिवारी, एडीएम (न्यायिक) प्रकाश चंद्र, उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर सिंह, तहसीलदार सदर लक्ष्मी नारायण, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी रोहित सिंह, खाद्य एवं स्वच्छता निरीक्षक मुशाहिद खान , ओएस विजय स्वर्णकार, योगेश भारद्वाज, अविनाश, अमित शर्मा, यशुराज शर्मा, सुरेश बागड़ी, राकेश बंसल, शैलेंद्र शर्मा, देवकीनंदन वर्मा, विजय वार्ष्णेय, डॉ. अंशुल सेंगर, पूनम सेंगर सहित नगर पालिका परिषद की संपूर्ण टीम, नजूल विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, व्यापारी बंधु, मातृशक्ति तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।आइए हम सभी “घर-घर योग, हर परिवार निरोग” के संकल्प के साथ योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें और स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।









