अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जनपद न्यायालय में जनपद न्यायाधीश व न्यायिक अधिकारियों ने किया योग

हाथरस। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जनपद न्यायालय परिसर में न्यायिक अधिकारियों एवं कर्मचारीगण ने योग किया। योग सत्र का उद्घाटन करते हुए जनपद न्यायाधीश विनय कुमार-तृतीय ने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस लगातार 12 वीं बार मनाया जा रहा है, इस वर्ष की थीम ‘‘स्वस्थ आयु के लिए योग है।

उन्होंने कहा कि उक्त विषय इस बात पर जोर देता है कि योग केवल शारीरिक फिटनेस तक सीमित नही है, बल्कि यह बढ़ती उम्र (वृद्वावस्था) के प्रभाव को कम करके मानसिक और शारीरिक रूप से सही रखने में कैसे मददगार साबित होता है, यह विषय बढ़ती उम्र से जुड़ी स्वास्थ्य चुनौतियों का समाधान करने पर केन्द्रित है। हर साल 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है, जो अपने अभ्यासकर्ताओं के शारीरिक और मानसिक कल्याण को बढ़ाने के लिए जाना जाता है। ‘‘योग’’ शब्द, जो संस्कृत से लिया गया है, का अर्थ है जुड़ना या एकजुट होना, जो शरीर और चेतना के मिलन का प्रतीक है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का उद्देश्य योग अभ्यास के कई लाभों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। योग से शरीर निरोग होता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है इस लिए योग को जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिए। हमें योग एक दिन विशेष के लिए ही नहीं अपितु नियमित रूप से करना चाहिए।। इस मौके पर जनपद न्यायालय परिसर में अपर जनपद न्यायाधीश, निर्भय नारायण राय, अपर जनपद न्यायाधीश एफ.टी.सी.महेन्द्र कुमार रावत, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सूरज मिश्रा, न्यायिक मजिस्ट्रेट खुशबू चन्द्रा, सिविल जज(क.प्र.)/एफ.टी.सी.अरिजीत सिंह, रोबिन कुमार एवं कर्मचारीगण एवं पतंजलि योग पीठ के प्रशिक्षक सन्तोष लवानियाॅ, पदम सिंह वर्मा आदि मौजूद थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment