इंटरलॉकिंग सड़क का पालिका अध्यक्ष ने किया लोकार्पण

हाथरस-15 जनवरी। नगर पालिका परिषद द्वारा वार्ड संख्या 3 श्यामकुंज में नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण किया गया है। 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत राजेंद्र प्रसाद के घर से बाँकेलाल के घर तक लगभग 129 मीटर लंबी सी.सी. इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी द्वारा फीता काटकर भव्य लोकार्पण किया गया।।
उक्त सीसी इंटरलॉकिंग सड़क एवं नाली निर्माण कार्य की कुल लागत लगभग 16 लाख रुपये रही है,जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन, जल निकासी और स्वच्छता की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।लोकार्पण के उपरांत श्यामकुंज के निवासियों द्वारा नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता चौधरी का फूल-मालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत व सम्मान किया गया। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों के स्नेह एवं सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नगर के प्रत्येक वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।।
कार्यक्रम में वार्ड संख्या 3 के सभासद अतुल चौधरी , ठेकेदार कृष्णा चौधरी , सभासद अशोक गोला , सभासद दिनेश सिंह नन्ने, श्याम प्रधान, अन्नी पंडित , एडवोकेट रवेंद्र सिंह , हेमकांत शर्मा, दिनेश उपाध्याय, सत्यप्रकाश चौधरी, रवि अग्निहोत्री, अरविन्द मित्तल, नीरज शर्मा , विनीत अग्निहोत्री, बाबूलाल, राजेंद्र प्रसाद सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment