
हाथरस। शहर के बुर्जवाला कुआं स्थित टारगेट विद दीपक कॉम्पटीशन एकेडमी में पर प्रतिभाशाली प्रतिभाओं के सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भारतीय सेना में अग्निवीर सैनिकों के पद पर फाइनल चयन होने और क्षेत्र का नाम रोशन करने वाले होनहार छात्रों का एकेडमी के शिक्षकों और सहपाठियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। अकादमी छात्र-छात्राओं को बेहद कुशल तरीके से अध्ययन कराकर, उनकी तैयारी में निखार व निपुणता देते हुए उन्हें उनके मुकाम तक पहुंचाने में बहुत बड़ी सहायक सिद्ध हो रही है।। टारगेट विद दीपक कंपटीशन एकेडमी पर अकादमी के डायरेक्टर दीपक रवि अग्रवाल एड. के निर्देशन में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान शिक्षकों ने सफल अभ्यर्थियों को माला पहनाकर व मिठाई खिलाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संस्थान के प्रबंधक दीपक रवि अग्रवाल एड. ने कहा कि इन छात्रों ने अपनी कड़ी मेहनत, अटूट लगन और अनुशासित तैयारी के बल पर यह मुकाम हासिल किया है जो अन्य प्रतियोगी छात्रों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा। इस दौरान सफल अभ्यर्थियों ने भी अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय एकेडमी के शिक्षकों के सही मार्गदर्शन और अपने माता व पिता के आशीर्वाद को दिया।
इस बेहद खुशी के मौके पर अकादमी के डायरेक्टर दीपक रवि अग्रवाल ,सचिन बघेल ,योगेंद्र शर्मा ,राहुल उपाध्याय ,मयंक वार्ष्णेय ,अदनान कुरैशी ,समीर कुरैशी ,प्रशांत शर्मा , नमन वार्ष्णेय , निधि शर्मा ,तनीषा अग्रवाल सहित प्रतियोगी परीक्षाओं के छात्र-छात्राएं भारी संख्या में मौजूद थे।









