युवा ब्राह्मण महासभा ने हर्षोल्लास से किया भगवान परशुराम जी का भव्य अभिषेक

हाथरस। युवा ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में भगवान विष्णु के छठे अवतार, शस्त्र और शास्त्र के प्रतीक, भगवान श्री परशुराम जी का भव्य और विधि-विधान से अभिषेक कार्यक्रम किया गया। स्थानीय बंशीधर वाटिका में आयोजित इस पावन प्रसंग में समाज के युवाओं और प्रबुद्धजनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई। महासभा के पदाधिकारियों ने भगवान परशुराम जी की प्रतिमा का दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल और पंचामृत से महाअभिषेक किया गया। अभिषेक के पश्चात भगवान का अलौकिक श्रृंगार कर महाआरती उतारी गई और समाज की सुख-समृद्धि व विश्व कल्याण की कामना की गई।अभिषेक कार्यक्रम के बाद आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए युवा ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष शुभम पचौरी ने कहा कि भगवान परशुराम जी केवल एक वर्ग के नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए न्याय और अधर्म के नाश के प्रतीक हैं। आज के युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शास्त्र (ज्ञान) और शस्त्र (आत्मरक्षा व शक्ति) दोनों का संतुलन बनाना होगा।। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में शैलेन्द्र शर्मा, शिवम भारद्वाज, रोहित शर्मा, विशाल शर्मा, विवेक शर्मा,आकाश शर्मा, मुरारीलाल पचौरी, गौरव अग्निहोत्री, ओम शर्मा, नैतिक शर्मा, आरव शर्मा आदि उपस्थित थे ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment