हार्डवेयर कारोबारी की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार

हाथरस। थाना मुरसान व सासनी पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में हार्डवेयर कारोबारी सुनील चौधरी की हत्या की घटना करने के आरोप में 1 हत्यारोपी चन्दन को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल बरामद की है। थाना मुरसान पुलिस द्वारा गत 14 जून को उक्त घटना में शामिल आरोपी अजय सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
पुलिस के मुताबिक गत 14 जून को वादी विकास कुमार पुत्र जगवीर सिंह निवासी असरोई थाना इगलास अलीगढ द्वारा थाना मुरसान पर सूचना दी कि उसके भाई सुनील को उसके तीन साथियो द्वारा घर से बुलाकर ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी है । घटना के सम्बन्ध मे प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना मुरसान पर सुसंगत धाराओं मे अभियोग पंजीकृत किया गया।
पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए घटना करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सादाबाद के नेतृत्व में 4 टीमों का गठन कर थाना प्रभारी थाना मुरसान को निर्देशित किया गया । जिसके क्रम में अभियोग में नामजद शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु गठित पुलिस टीमों के अथक प्रयासोपरान्त थाना मुरसान पुलिस द्वारा आज को थाना मुरसान क्षेत्रान्तर्गत गांव दयालपुर पेट्रोल पम्प के पास हुई सुनील चौधरी की हत्या की घटना में आरोपी चन्दन पुत्र ओमवीर सिंह निवासी रहना थाना हाथरस गेट को थाना सासनी क्षेत्रान्तर्गत सुसायत कलॉ मोड के पास से गिरफ्तार किया गया है । जिसके कब्जे से एक लाइसैंसी पिस्टल (घटना में प्रयुक्त) बरामद हुई है ।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी अरविन्द सक्सैना मय टीम थाना मुरसान शामिल थे ।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment