एटा रोड पर अवैध रूप से बिक रहा शराब एवं बीयर ,वीडियो वायरल

टी स्टॉल एवं ढाबाे पर चल रहा खेल , प्रशासन मोन:अवैध शराब की बिक्री से आए दिन होते हैं विवाद

सिकंदराराऊ । एन एच 34 के एटा रोड स्थित गांव मुगलगढ़ी और उमरावपुर के समीप अवैध रूप से टी स्टॉल एवं ढाबाे पर शराब तथा बीयर की देखो होकर बिक्री की जा रही है । जिससे ग्रामीणों में आबकारी विभाग एवं पुलिस के प्रति भारी रोष व्याप्त है। अवैध शराब की बिक्री का सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया का अवैध शराब का वीडियो वारयल करने वाले एक भट्टा स्वामी ने आरोप लगाया है कि एटा रोड पर संचालित टी स्टॉल एवं ढाबाे पर अवैध रूप से शराब एवं बीयर बेची जा रही है। उनका दावा है कि ढाबा एवं दुकान संचालक कैंटीन के फ्रीजर में शराब रखकर उसकी बिक्री कर रहे हैं। भट्टा स्वामी का कहना है कि उनके गांव के लोग और भट्टे पर कार्यरत मजदूर लगातार वहां से शराब खरीदकर सेवन कर रहे हैं । जिससे उनका भविष्य एवं स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अवैध शराब की बिक्री के कारण गांव का माहौल बिगड़ रहा है और आए दिन विवाद तथा झगड़े जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं । उनका यह भी कहना है कि जब उन्होंने अवैध शराब बिक्री का विरोध किया तो संबंधित लोगों ने इसे बंद करने से इंकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment