पकड़े गए शिकारियों से एक बाइक एवं 16 कछुए किए बरामद

सिकन्द्राराऊ-15 जनवरी। कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव जगदेवपुर में स्थित पोखर से प्रतिबंधित प्रजाति के कछुओं को पकड़कर शिकार कर रहे दो शिकारियों को वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर बाइक समेत पकड़ लिया। जिन्हे कोतवाली पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।।
कोतवाली में वन दरोगा अली हसन ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि गत 13 जनवरी की सुबह 9 बजे करीब उन्हे जरिए मुखबिर सूचना मिली कि कुछ युवक गांव जगदेवपुर की पोखर से प्रतिबंध प्रजाति के कछुआ को अवैध रूप से पड़कर शिकार कर रहे हैं । सूचना मिलते ही वह हरकत में आ गए और अपनी टीम के साथ उन्होंने गांव में स्थित पोखर पर दबिश दी। टीम को अपनी ओर आता देख शिकारी भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर दो शिकारियों को मौके पर पकड़ लिया । पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान अपना नाम पता अभिषेक पुत्र अनिल ,अरुण पुत्र बबलू निवासीगण मौहल्ला गिहारा बस्ती थाना जलेसर जनपद एटा बताया। टीम ने पकड़े गए शिकारियों के कब्जे से प्रतिबंधित प्रजाति के 16 कछुए एवं एक हीरो डीलक्स बाइक बरामद कर उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।









