गाय लेकर लौट रहे मैक्स पिकअप चालक को ट्रक ने मारी टक्कर: मौत

हाथरस-15 जनवरी। मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर आज सुबह घने कोहरे के कारण हुए एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। गांव साथिनी के पास एक ट्रक ने मैक्स पिकअप चालक को रौंद दिया।।
बताया जाता है एक मैक्स पिकअप गाड़ी से एक रिश्तेदार के साथ वृंदावन से गाय लेकर लौट रहे कासगंज के ढोलना कोतवाली क्षेत्र के गांव सियपुर निवासी 42 वर्षीय चंद्रकेश पुत्र भगवानदास कि उक्त हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। मैक्स पिकअप गाड़ी से गाय लेकर लौटते समय सुबह उनकी गाड़ी की लाइट में खराबी आ गई थी।चंद्रकेश मथुरा-बरेली नेशनल हाईवे पर गांव साथिनी के निकट गाड़ी से उतरकर सड़क पर खड़े होकर गाड़ी की लाइट ठीक कर रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 6:30 बजे घने कोहरे में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।।
घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर एनएचएआई की एंबुलेंस मौके पर पहुंची और चंद्रकेश को यहाँ जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया और परिवार को घटना की सूचना दी गई। मृतक चंद्रकेश खेती-बाड़ी का काम करते थे तथा उनकी मौत की खबर से परिवार में भारी कोहराम मच गया है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment