सिकंदराराऊ । कोतवाली हसायन क्षेत्र के गांव बस्तोंई (हवेली) में चोरों ने एक पशुपालक के घर की दीवार काटकर दो भैंस पार कर दी। पीड़ित ने कोतवाली में अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। गांव बस्तोंई निवासी मनोज कुमार पुत्र भानुपाल सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उनके घर में कीमती दो भैंसे रोज की भांति बंधी हुई थी। 10 अक्टूबर की रात्रि को अज्ञात चोर घर की दीवार काटकर दोनों भैंस चोरी कर ले गए। पीड़ित के द्वारा भैंसों को काफी तलाश किया गया । किंतु उनका कोई सुराग नहीं लगा। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस भैंस चोरों की तलाश में जुट गई है। October 22, 2026 No Comments Read More »
आजाद हिंद फौज का स्थापना दिवस मनाया: नेताजी को डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा फौजी ने दी श्रद्धांजलि October 22, 2026 No Comments Read More »