ग्रामीणों ने मौके पर मलबे में दबे पशुओं को निकाला बाहरसिकंदराराऊ । क्षेत्र में रुक रुक हो रही बरसात के चलते शुक्रवार की तड़के हाथरस रोड स्थित गांव बसई बावस में एक बेवा महिला के छप्परनुमा मकान की दीवार भर भराकर गिर गई। दीवार गिरने की तेज आवाज को सुनकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। इस दौरान दीवार के मलबे में पशु दब गए और परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए। ग्रामीणों ने मलबे को हटाकर पशुओं को बाहर निकाला।
बताया जाता है कि गांव बसई बावस निवासी सूरजमुखी पत्नी स्व. विनोद कुमार के पास कोई मकान नहीं है। वह एक दीवार पर छप्पर डाल कर अपने परिवार एवं पशुओं के साथ उसमें अपना जीवन व्यतीत कर रही हैं । शुक्रवार की तड़के 5 बजे करीब बरसात के चलते छप्परनुमा मकान की दीवार अचानक भर भराकर गिर पड़ी। दीवार के मलबे में वहां बंधी भैंस एवं बकरी दब गई और परिवार के सदस्य बाल बाल बच गए । दीवार गिरने की तेज आवाज को सुनकर ग्रामीणों मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल मलबे में दबे पशुओं को बाहर निकाला। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग करते हुए कहा है कि शीघ्र राजस्व टीम को मौके पर भेजकर मामले की जांच कराई जाए और पीड़िता को मुआवजा दिया जाए।












