दर्जनों झाकियां रहेगी आकर्षण का केंद्सिकंदराराऊ । कस्बा में चल रहे श्री रामलीला एवं रासलीला महोत्सव के तहत कल गुरुवार को कस्बा के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी स्थित प्राचीन ओम बाबा मंदिर से गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कस्बा में धूमधाम के साथ भव्य श्रीराम बारात निकाली जाएगी ।
श्रीराम बारात की तैयारियो को बुधवार को श्री रामलीला कमेटी द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। श्रीराम लीला कमेटी के अध्यक्ष दाऊ दयाल वार्ष्णेय ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी कस्बा में कल गुरुवार की शाम को धूमधाम के साथ प्रभु श्रीराम की बारात भव्यता से निकाली जाएगी । श्रीराम बारात में दर्जनों झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेगी । उन्होंने समस्त धर्म प्रेमियों से श्रीराम की बारात में बढ़चढ़ भाग लेने की अपील की है ।










