अनियंत्रित बाइक फिसलने से युवक घायल, हायर सेंटर रेफर

गांव भूतपुरा के निकट एक बाइक अनियंत्रित होकर फिसल जाने से उस पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अलीगढ रेफर किया गया है।
मंगलवार को मिली जानकारी के अनुसार, गांव आलमपुर निवासी मलूका सुबह करीब दस बजे अपनी बाइक पर सवार होकर किसी निजी काम से सासनी आया था। जो काम समाप्त करके वापस अपने घर लौट रहा था बताते हैं कि जैसे ही उनकी बाइक गांव भूतपुरा के निकट पहुंची, अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसल गई। जिससे बाइक सवार घायल हो गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर स्थानीय और राहगीरों की भारी भीड़ जुट गई। लोगों ने घायल मलूका को सड़क से उठाया और उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने घायल की हालत गंभीर होने के कारण उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद अलीगढ़ हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना मिलने के बाद घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment