बल्ब लगाते समय बुजुर्ग महिला को लगा करंट बेहोश होने पर जिला अस्पताल में भर्ती, हालत पर नजर,

गांव दरकौली में एक बुजुर्ग महिला बिजली का बल्ब लगाते समय करंट की चपेट में आ गई जिससे वह बेहोश हो गईं। परिजनों ने वृद्धा का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार गांव दरकौली निवासी श्रीमती शारदा देवी अपने ही घर में बिजली के होल्डर में बल्व लगा रही थी। बताते हैं कि अचानक बिजली कोई तार शारदा देवी की उंगली को छू गया जिससे बिजली के तार में दौड रहे करंट की चपेट में आने से वृद्धा बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना की जानकारी होने पर आनन-फानन में परिजन लुटसान गांव के निजी चिकित्सक डॉक्टर के पास ले गए। जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां वृद्धा का उपचार किया गया।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment