सिकंदराराऊ । कस्बा के मोहल्ला मटकोटा में भाभी के साथ देवर ने अश्लील हरकत कर कमरा बंद करके दुष्कर्म करने का प्रयास किया । विरोध करने पर आरोपी मौके से भाग जाने में सफल रहा । पीड़िता ने जब मामले की शिकायत ससुरालीजनों से की तो उन्होंने उसे धमकी दी और दहेज के लिए प्रताड़ित एवं मारपीट करने लगे। पीड़िता ने पति समेत आधा दर्जन नामजद ससुरालीजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मोहल्ला निवासी पीड़िता महिला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी शादी 12 जून 2026 को मोहल्ला मटकोटा निवासी हबीब कुरैशी के पुत्र शादाब के साथ हुई थी। शादी में 25 लाख रुपए की नगदी, 8 तोले सोने चांदी के आभूषण, कपड़ा फर्नीचर एवं एक राइडर मोटरसाइकिल उपहार में दी थी। दहेज में मिले सामान से पति शादाब, ससुर हबीब, देवर शेफ, देवर कैफ, ननद सोनम व अन्य ससुरालीजन ख़ुश नहीं हुए। जिस पर सभी ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। 5 जुलाई 2026 की रात्रि 8 बजे देवर शेफ उसके कमरे में घुस आया और अश्लील हरकत करते हुए उससे छेड़छाड़ करने लगा। जब उसने विरोध किया तो शेफ ने कमरे का दरवाजा बंद कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया और उसके कपड़े फाड़ दिए। जब उसने शोरगुल किया शेफ मौके से कुंडी खोल कर भाग गया और चुप रहने की धमकी दी। 12 जुलाई को रात्रि 10 बजे दोबारा देवर शेफ कमरे में जबरन घुस आया और उसने बिस्तर पर उसे पुनः दबोच लिया और फिर से दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब उसने शोर मचाया तो ससुर ने भी उसके साथ अश्लील हरकत कर छेड़खानी कर दी। इसके बाद सभी ससुरालीजनों ने उसके साथ मारपीट कर बिजली का करंट लगाकर हत्या करने करना प्रयास किया। मारपीट कर आरोपी उसे उसके मायके के बाहर छोड़कर भाग गए।
उक्त मामले में महिला ने अपने पति शादाब, ससुर हबीब कुरैशी, देवर शेफ और कैफ, ननद सोनम व एक अज्ञात को नामजद किया है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है ।











