मेला में स्वांग नौटंकी का आयोजन आज रात

हाथरस। ब्रज के प्रसिद्ध व ऐतिहासिक 115 वें लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज महोत्सव में आज रात मेला पंडाल में अखिल भारतीय स्वांग नौटंकी का भव्य आयोजन रात्रि 9 बजे से किया जाएगा। जिसमें स्वांग की मशहूर पार्टी श्याम ब्रज कला पार्टी मथुरा के कलाकारों द्वारा विभिन्न लीलाओं का मंचन किया जाएगा।

उक्त संबंध में जानकारी देते हुए अखिल भारतीय स्वांग नौटंकी के कार्यक्रम संयोजक सूरजपाल कुशवाहा ने बताया है कि आज रात्रि को 9 बजे से मेला पंडाल में अखिल भारतीय स्वांग नौटंकी का आयोजन होगा। उन्होंने बताया है कि कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा द्वारा किया जाएगा। जबकि दीप प्रज्जवलन प्रेमरघु पैरा मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर डॉ.पीपी सिंह कुशवाहा एवं सेवानिवृत्ति मंडल अभियंता दूरभाष प्रकाशचंद्र कुशवाहा करेंगे तथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा मौजूद रहेंगे। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कछवाहा कुशवाहा क्षत्रिय महासभा भारतवर्ष के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर वीरबहादुर सिंह कुशवाहा द्वारा की जाएगी। उन्होंने समस्त स्वांग नौटंकी प्रेमियों से आज रात कार्यक्रम में भारी संख्या में पहुंचकर आनंद लेने का अनुरोध किया है

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment