भव्य श्री गणेश शोभायात्रा के साथ श्री गणेश महोत्सव शुभारंभ

कस्बा में सामाजिक संस्था समर्पण सेवा समिति के बैनरतले 16वें श्री गणेश चतुर्थी दस दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ करते हुए भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को आकर्षक रथ पर विराजमान कर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
मंगलवार को निकाली गई श्री गणेश शोभायात्रा बैंडबाजों की मधुर धुन और गणेश वंदना से पूरा नगर भक्तिमय हो गया। महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर आचार्य शैलेष शर्मा, तुषार उपाध्याय, कृष्णा गौड़, शिवदास, नरेंद्र पाठक, सुशील पाठक, महंत मोहन गिरि महाराज एवं कान्हा गौड़ ने वेद मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ कराया। इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना कराई गई। बालाजी ग्रुप के डायरेक्टर एवं समाजसेवी महेंद्र सिंह सोलंकी ने भगवान श्री गणेश की आरती उतारकर महोत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद सांसद अनूप प्रधान ने फीता काटकर शोभायात्रा का उद्घाटन किया। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई आगरा-अलीगढ़ रोड स्थित बस स्टैंड के सामने शहीद पार्क पहुंची। यहां विधि-विधान से भगवान श्री गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाकर वातावरण को गणेशमय कर दिया। रात्रि में श्री गणेश भगवान की पूजा-अर्चना, वंदना एवं भजन संध्या का आयोजन किया गया। गायक कलाकारों ने भगवान गणेश के भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। इस दौरान हरवीर सिंह, विजय शर्मा, हरी शंकर वाष्र्णेय, वीरेंद्र जादौन, संतोष चैधरी, इंदल सोलंकी, मनवीर सिंह, अजीत सिंह गैंदा, देवेंद्र शर्मा, पिंकू पंडित,नवीन वाष्र्णेय, सारांश शर्मा, श्रेयांश वाष्र्णेय, अनिल, दिवस वाष्र्णेय, ब्रजमोहन शर्मा, मोहित बजरंगी, अंतेश वाष्र्णेय, बंसी वाष्र्णेय, दीपक, उपेंद्र गुप्ता, भोले भैया, गोपाल, गोलू, पिंटू, कन्हैया, मनीष, जीतू मोहित बजरंगी सहित तमाम भक्त मौजूद रहे।
वहीं दूसरी ओर मोहल्ला अजीतनगर में भी मंगलवार को भगवान श्री गणेश प्रतिमा की स्थापना के साथ श्री गणेश महोत्सव का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। महोत्सव के शुभारंभ से पूर्व भक्तों द्वारा मोहल्ले में प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद हरवीर सिंह तोमर के आवास पर भगवान श्री गणेश की प्रतिमा को विधिवत स्थापित कराया गया। आचार्य राजकृष्ण महाराज ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना कराई। पूजा संपन्न होने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान श्री गणेश की आरती उतारी और महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की। रात्रि में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें कलाकारों ने भगवान श्री गणेश की महिमा का गुणगान करते हुए एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में बच्चू कौशिक, हरवीर सिंह तोमर, प्रवीण कुमार शर्मा, देवेश कुमार शर्मा, अरविंद तोमर, नीटू ठाकुर, सभासद भानू प्रताप सिंह, गोपाल ठाकुर, सचिन कौशिक, दीपक कौशिक, विपुल भारद्वाज, आशा देवी, नीतू शर्मा, सुधा तोमर, बबली शर्मा, नम्रता तोमर आदि मौजूद रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment