श्री मथुरानाथ जी महाराज मन्दिर में हुआ सामवेदीय श्रावणी का आयोजन

हाथरस। शहर के स्थानीय देहली वाला मौहल्ला स्थित श्री मथुरानाथ जी महाराज मन्दिर में सामवेदीय श्रावणी का आयोजन क़िया गया। जिसमें दशविध स्नान, उत्सर्जन , उपाकर्म,ऋषि पूजन , ऋषि तर्पण आदि कर्मों द्वारा वैदिक विधि का अनुपालन हुआ।


आचार्य उपेन्द्र नाथ जी महाराज ने बताया कि यह कर्म द्विज मात्र के लिए आवश्यक कर्म है । वैदिक परम्परा में भाद्रपद शुक्ल तृतीया को हस्तनक्षत्र में समस्त सामवेदीय द्विजों को यह उपाकर्म अपनी आत्मशुद्धि के लिए करना चाहिए।


डा.गोपेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि हम सब ऋषियों की सन्तान हैं और इन तप:पूत ऋषियों ने हमारे लिए जो श्रेष्ठ मार्ग प्रशस्त किया, उस ऋण से निवृत्ति के लिए ही ऋषिपूजन और ऋषि तर्पण किया गया है। साथ ही यज्ञोपवीत पूजन, अभिमन्त्रण के साथ रक्षाबंधन भी हुआ और प्रसाद वितरण किया गया।
इस वैदिक उत्सव में सोमेश चतुर्वेदी, श्रीकान्त चतुर्वेदी, कृष्णकान्त वेदपाठी , राहुल , अनमोल, अनुराग , गोपाल, कपिल , तुषार, पुण्य , राघव , कैलाश मुसद्दी आदि उपस्थित थे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment