विशाल व्यापारी सम्मेलन संयोजक सुरेश अग्रवाल का व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत व सम्मान

हाथरस। राजकीय लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज में होने वाले विशाल व्यापारी सम्मेलन के संयोजक व्यापारी प्रतिनिधि सुरेश अग्रवाल का हैंडीक्राफ्ट, बर्तन, मैटल व्यवसाईयों द्वारा होली वाली गली में भव्य स्वागत किया गया।। इस अवसर पर फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष एवं विशाल व्यापारी सम्मेलन के संयोजक सुरेश अग्रवाल का पटका एवं माला पहनाकर व पुष्प वर्षा करके तथा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल ने सभी व्यापारी बंधुओ से अनुरोध किया कि 27 सितंबर रविवार को दोपहर 3 बजे से आयोजित विशाल व्यापारी समागम एवं सम्मान समारोह में अपने इष्टमित्रों सहित पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दें। यह कार्यक्रम व्यापारियों का है।व्यापारी ही कार्यक्रम के संयोजक हैं, मैं तो केवल सेवक हूं और मैं विश्वास दिलाता हूं कि मैं किसी का कभी भी अहित नहीं करूंगा और न करने दूंगा।

उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु हमेशा आगे बढ़कर निराकरण कराता रहा हूं और आगे भी से करता रहूंगा। निस्वार्थ भाव से सेवा करता रहूंगा। सुरेश अग्रवाल ने जानकारी दी कि व्यापारी सम्मेलन में केंद्र एवं प्रदेश से व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे। जिनका लाभ समस्त उद्योग बन्धु एंव व्यापारी समाज को मिलेगा।

उन्होंने बताया कि करीब 12 जनपदों से भी व्यापारी प्रतिनिधि भाग लेंगे।कार्यक्रम की भव्यता एवं विशालता अपनी अमिट छाप उद्योगपति, व्यापारियों के हित में छोड़ेगी। कार्यक्रम को सफल बनाने का दायित्व आपका है, मैं तो केवल सेवक हूं।

स्वागत समारोह में ओमप्रकाश वर्मा प्रबंधक, श्रीकृष्ण अग्रवाल एलपी बंटी लाला, श्री रामबाग इंटर कॉलेज प्रबंध समिति के अध्यक्ष एवं उद्योगपति नरेश वर्मा, प्रमुख समाजसेवी पं. हरेंद्र शर्मा, देवकीनंदन वर्मा, बंटू भैया, ओमप्रकाश वर्मा, शैलेंद्र शर्मा बॉबी गुरु, सचिन अग्रवाल, कान्हा अग्रवाल, आनंद वर्मा, योगेश बाबू, अमित शर्मा, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में ओमप्रकाश वर्मा ने सभी का आभार प्रकट कर धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment