सर्पदंश से युवक की हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

गांव विधेपुर में अपने ही प्लॉट पर बिजली कार्र करते हुए ग्रामीण को सर्पदंश लग गया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उपचार के लिए युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, गांव विधेपुर निवासी कमल सिंह का पुत्र देवेंद्र अपने ही प्लॉट पर बिजली की लाईन ठीक कर रहा था। बताते हैं कि इसी दौरान वहां छिपे बैठे एक सर्प ने अचानक उनके पैर दंश मार दिया। जिससे देवेन्द्र की हालत बिगडने लगी। इसकी जानकारी होने पर जब परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में देवेन्द्र को उपचार के लिए सीधे जिला अस्पताल ले गये। जहां उसका उपचार किया गया। फिलहाल डॉक्टरों की देखरेख में युवक का उपचार जारी है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment