पत्ती- पत्ती फूल- फूल या रसूल या रसूल शान ओ शौकत के साथ निकला जुलूस ए मोहम्मदी : जगह -जगह पुष्प वर्षा कर किया इस्तकबाल

सिकंदराराऊ । गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी शुक्रवार को कस्बा में शान ओ शौकत के साथ जुलूस ए मोहम्मदी निकला गया । जुलूस ए मोहम्मदी का आगाज कस्बा की पुरानी तहसील पर स्थित शाही जामा मस्जिद से जुमे की नमाज के बाद हुआ । जुलूस ए मोहम्मदी कस्बा के पुरानी तहसील रोड, राठी चौराहा, बड़ा बाजार, तिराहा बाजार, नयागंज बाजार ,जी टी रोड, पुरानी सब्जी मंडी रोड, मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी , गौसगंज आदि मार्गो से होता हुआ गुजरा। जुलूस में युवाओं ने बढ़चढ़ भाग लिया ।

युवा डीजे पर बज रहे इस्लामी गीतों पर थिरकते हुए नजर आए । जुलूस में शामिल युवाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। पत्ती- पत्ती फूल- फूल या रसूल या रसूल आदि गगन भेदी नारो से कस्बा का वातावरण गुंजायमान हो गया । दर्जनों ऊंट, घोड़ों पर सवार अरबी दूल्हे लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने रहे। जुलूस ए मोहम्मदी का जगह -जगह पुष्प वर्षा कर इस्तकबाल किया गया। कस्बा भ्रमण के बाद जुलूस ए मोहम्मदी का समापन कस्बा के मोहल्ला मटकोटा स्थित अंसारिया स्कूल पर पहुंचकर हुआ। जुलूस के दौरान लोगो द्वारा जगह -जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई। जगह- जगह लोगो द्वारा लुट्टस भी की गई। जुलूस की सुरक्षा व्यवस्था की कमान एसडीएम धर्मेंद्र सिंह चौहान , सीओ अमित पाठक एवं प्रभारी निरीक्षक शिवकुमार शर्मा भारी पुलिस एवं पीएसी बल के साथ संभाले हुए थे।

नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद मुशीर कुरैशी द्वारा जुलूस ए मोहम्मदी का पुष्प वर्षा कर इस्तकबाल किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष हबीब कुरैशी, मोहम्मद खालिद कुरैशी मोहम्मद जाहिद कुरैशी, नवेद अहमद खान, मुजमिल कुरैशी, मोहम्मद सादाब सरताज , मोहम्मद इकबाल कुरैशी , मोहम्मद नूरी, जाफर अली फारूकी, मोहम्मद सैफ कुरैशी आदि मौजूद रहे।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment