अज्ञात वाहन की टक्कर से पैदलयात्री महिला घायल, उपचार के लिए किया जिला अस्पताल रेफर

आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित न्यू बिजलीघर रोड तहसील के ठीक सामने पैदल सड़क पार कर रही एक महिला को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
शुक्रवार को मिली जानकारी के अनुसार, बिजलीघर रोड निवासी नेहनी पत्नी रामजीलाल अपने किसी व्यक्तिगत कार्य से तहसील के पास से पैदल ही सड़क पार कर रही थीं। बताते हैं जैसे ही वह सड़क पार करने लगी तभी अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। जिससे नेहनी देवी सडक पर गिरकर घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड जुट गई। उधर मौका पाकर वाहन चालक मौके का फायदा उठाकर गाड़ी समेत फरार हो गया। राहगीरों और स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को तत्काल नजदीकी सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हालांकि पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है, पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालकर अज्ञात वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment