
गांव नगला ताल में खेतों पर घूमने गये एक करीब 17 वर्षीय किशोर की सर्प दंश से हालत बिगड गई। जिसका उपचार जिला अस्पताल में जारी है।
बुधवार को मिली जानकारी के अनुसार, गांव नगला ताल निवासी करीब सत्रह वर्षीय कृष्णा प्रतिदिन की भांति अपने खेतों पर घूमने गया था। बतात हैं कि खेत की मेंड पर घास अधिक होने के कारण घास में छिपे एक सर्प ने अचानक उछलकर हाथ में दंश मार दिया। जिससे किशोर घबरा गया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी। इस दौरान कृष्णा के मुंह से निकली की चीख-पुकार सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान एवं ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी कृष्णा के परिजनों को दी। तो परिजन मौक पर पहुंचंे और आनन-फानन में कृष्णा को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंुचे जहां उसका उपचार जारी है।









