नगला जहरू में कबड्डी प्रतियोगिता, उमड़ी खेल प्रेमियों की भीड़

सासनी विकास खंड के अंतर्गत आने वाले ग्राम नगला जहरू में विशाल कबड्डी टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत मुख्य अतिथि एस.बी.एस. यूनियन स्कूल के निदेशक डॉ. विकास, प्रदेश उपाध्यक्ष चैधरी मलखान सिंह, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ भोला सूर्यवंशी, पत्रकार राहुल प्रकाश, ग्राम प्रधान देवेंद्र कुशवाहा और बंटी ठाकुर ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की।
आयोजित प्रतियोगिता में संजीव सूर्यवंशी व पत्रकार राहुल प्रकाश के सौजन्य से की गई। प्रतियोगिता के दौरान अतिथियों ने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेल हमारी संस्कृति की पहचान हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसी प्रतियोगिताओं के आयोजन से छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मंच मिलता है। उद्घाटन मैच से पहले अतिथियों ने मैदान पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

sunil sharma
Author: sunil sharma

REPORTER SASNI

Leave a Comment