विश्व कल्याण की कामना को लेकर किया श्री विष्णु यज्ञ: दीं आहुतियां

 

हाथरस-13 अगस्त।श्री दाऊजी महाराज किला स्थित श्री वेद भगवान सनातन धर्मसभा के शिविर में विष्णु यज्ञ विश्व शांति तथा आपसी भाईचारा सद्भावना के लिये यज्ञ का आयोजन किया गया।। श्रावण मास कृष्ण पक्ष अमावस्या पर सर्वप्रथम श्री गणेश जी की स्थापना विधि विधान के साथ की गई। पुष्प मालाओं द्वारा सुसज्जित किया गया।तत्पश्चात चारों वेदों ऋग्वेद, यजुर्वेद , सामवेद:,अथर्ववेद की मंत्रोच्चारण के साथ चार कलशो की स्थापना की गई। श्री वेद भगवान के चित्रपटो पर भी फूल मंगलाओं से सुशोभित किया गया। साथ ही चारों वेदों की कलशो को अंगवस्त्र, फूल मालाओं से सुसज्जित किया गया।आमंत्रित भक्तजनों का भी स्वागत किया गया।।
श्री विष्णु यज्ञ में आचार्य रूपराम शर्मा, आचार्य बागीष दत्त गौड, वेद भगवान के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र स्वरुप शर्मा के सानिध्य में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती श्वेता चौधरी नगर पालिका अध्यक्ष मुख्य यजमान को भी श्री वेद भगवान के पीत पटिका फूल मालाओं से सम्मानित किया गया।जयशंकर पाराशर बबलू, पं. सत्येंद्र स्वरुप शर्मा,पं देवस्वरूप शर्मा द्वारा भी सहभागिता की गई और श्री विष्णु यज्ञ के साथ लक्ष्मी नारायण के निमित्त भी हवन यज्ञ किया गया।1101 आहुति विष्णु यज्ञ, 501 आहुति लक्ष्मी नारायण, 101 आहुति गायत्री मंत्र विष्णु यज्ञ की पूर्णाहुति किए जाने के उपरान्त विष्णु यज्ञ संपन्न हुआ।।
इस मौके पर जयशंकर पाराशर बबलू व पं. देवस्वरूप शर्मा द्वारा व्यवस्था व्यवस्थित रूप से की गई जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं।श्री वेद भगवान, नारायण लक्ष्मी भगवान के जयकारों के साथ पूरा परिसर गूंजायमान हो गया। हर हर महादेव के जयकारों के साथ सभी भक्तजनों को प्रसाद वितरण करने के उपरांत विष्णु यज्ञ का आयोजन संपन्न हुआ

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment