हाथरस-। श्रावण मास के पवित्र माह में इस समय भगवान भोलेनाथ के शिवालयों पर धार्मिक अनुष्ठानों का दौर चल रहा है।वही कांवड़ यात्रा भी भव्यता के साथ चल रही है और सड़कों पर बम बम भोले की गूंज सुनाई दे रही है। इसी क्रम में शहर के बागला कालेज रोड पर सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित गोपेश्वर महादेव मंदिर पर बाबा गोपेश्वर नाथ महादेव का अभिषेक, अलौकिक 56 भोग प्रसादी, भव्य फूल बंगला एवं प्रसादी के जोरदार कार्यक्रम आयोजित किया गया और संकीर्तन में भक्त देर रात्रि तक बाबा के भजनों पर नाचते व झूमते रहे।

श्रावण मास के उपलक्ष में बाबा गोपेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर भक्तों द्वारा बाबा गोपेश्वर महादेव का जहां पंचामृत से महा अभिषेक किया गया। वहीं बाबा को अलौकिक 56 भोग भी लगाए गए। जबकि इस मौके पर भव्य फूल बंगला दर्शन के साथ संगीतमय संकीर्तन भी आयोजित किया गया। वहीं पूरे मंदिर परिसर को रंगीन लाइटों से सजाया गया था और बाबा के अद्भुत श्रृंगारों की भव्य छटा बिखर रही थी और बाबा के भक्त दर्शन कर आनंदित हो रहे थे। जबकि तमाम भक्त संकीर्तन में बाबा के भजनों पर देर रात्रि तक झूमते रहे। वही मंदिर पर भक्तों को सब्जी पूरी की प्रसादी का वितरण किया गया।
बाबा गोपेश्वर नाथ के भव्य दिव्य आयोजन की व्यवस्था में शुभम विकल, पीयूष मित्तल, शशांक बंसल, आकाश शर्मा, प्रशांत विकल, मयंक गौतम, विश्वजीत गुप्ता ,मयंक गुप्ता, शिवम बंसल आदि तमाम भक्त जुटे हुए थे।









