कांवड़ यात्रा से लौट रहे 3 युवकों की बाइक डिवाइडर से टकराई:1 रैफर

हाथरस। थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा के निकट आज तड़के सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से एक युवक की हालत नाजुक होने पर उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया गया है। घटना की खबर से युवकों के परिजनों में भारी हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार थाना चंदपा क्षेत्र के गांव परसारा निवासी विकास, लाखन और सतेंद्र गंगा घाट से लौट रहे थे। उनके कुछ साथी कांवड़ लेने गए थे और वह पैदल वापस आ रहे थे, जबकि ये तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। कैलोरा के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सतेंद्र की हालत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए आगरा रेफर कर दिया। उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बताई जा रही है, जबकि अन्य दोनों घायलों का उपचार जारी है।
हादसे की जानकारी मिलते ही घायलों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Dainik Lalsa
Author: Dainik Lalsa

Leave a Comment